Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tata Sierra की दमदार वापसी, नए लुक- पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च

November 25, 2025

Tata Sierra की दमदार वापसी, नए लुक- पावरफुल इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च

नई दिल्ली: 90 के दशक में जब भी भारत में किसी स्टाइलिश और दमदार एसयूवी की बात होती थी, तो टाटा सिएरा ही लोगों की पसंद बनती थी। वही आइकॉनिक एसयूवी अब करीब 22 साल बाद एक नए रूप में वापसी कर चुकी है। टाटा मोटर्स ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट में नई Tata Sierra को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

कीमत और बुकिंग की जानकारी
नई Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह एक इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, यानी आगे चलकर इसकी कीमत बढ़ सकती है। बता दें कि, गाड़ी की बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू होगी जबकि 15 जनवरी 2026 से डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

लुक और डिज़ाइन
नई सिएरा पहले से ज़्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखती है. इसका स्टांस ऊंचा और मजबूत है, जिससे इसे एक पावरफुल एसयूवी लुक मिलता है। फ्रंट में चौड़ाई भर फैला एलईडी डीआरएल, नीचे लगाए गए हेडलैंप, सिल्वर स्किड प्लेट से एडवेंचरस लुक, पीछे की तरफ, एंड-टू-एंड कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और बीच में बड़ी SIERRA बैजिंग। साथ ही इसमें 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिससे लंबी यात्रा में सामान की कोई दिक्कत नहीं होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस
कंपनी ने सिएरा को 3 इंजन और 6 पावरट्रेन ऑप्शंस में लॉन्च किया है। पहला है 1.5L टर्बो पेट्रोल (TGDi) इसमें आपको 160 PS पावर और 255 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 104 पीएस की पावर और 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका तीसरा, 1.5L टर्बो डीजल इंजन 118 पीएस की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें दो ड्राइव मोड और तीन टेरेन मोड दिए गए हैं, जो मुश्किल रास्तों पर भी ड्राइविंग आसान बनाते हैं।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
नई सिएरा का केबिन मॉडर्न फीचर्स से भरा हुआ है। गाड़ी में आपको 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले,12.3 इंच का टचस्क्रीन, 12.3 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले, वायरलेस हेडफोन सपोर्ट, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 12 स्पीकर JBL साउंड सिस्टम + Dolby Atmos, एंबियंट लाइटिंग, ड्यूल-ज़ोन AC, वायरलेस फोन चार्जिंग, फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे पावरफुल फीचर्स मिलते हैं।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी सिएरा जोरदार है, जिनमें ग्राहक को 6 एयरबैग, ISOFIX सीट एंकर्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ABS + EBD, हिल-होल्ड और Level 2+ ADAS (22 सेफ्टी फीचर्स) शामिल है। टाटा की अन्य कारों की तरह नई सिएरा से भी भारत NCAP में 5-स्टार रेटिंग की उम्मीद की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें