Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

धारूहेड़ा में नाबालिग ने लगाई फांसी, मानसिक तनाव की आशंका

November 25, 2025

धारूहेड़ा में नाबालिग ने लगाई फांसी, मानसिक तनाव की आशंका

रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में किराये के मकान में रह रही 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजन के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार परिवार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के बेलवा रागनियां गांव का रहने वाला है। पिता अखिलेश कस्बे में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, जबकि पत्नी सेक्टर-6 में सब्जी की रेहड़ी लगाती है। सोमवार को दोनों काम से लौटे तो उन्होंने बेटी को कमरे में पंखे के हुक से लटका पाया।

परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वजन ने बताया कि वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी, लेकिन कुछ माह पहले उसकी पढ़ाई बंद करा दी गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहती थी।

धारूहेड़ा थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने नाबालिग संग लिव-इन को अवैध मानकर ठुकराई याचिका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें