
खेल डेस्क: आईसीसी ने मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह बड़ा टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा और इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे। कुल 20 टीमें इस बार खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।
भारत ग्रुप A में
भारत को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में शामिल टीमें, भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया है।
The schedule for ICC Men’s @T20WorldCup 2026 is here! 📅
The matches and groups were unveiled at a gala event in Mumbai led by ICC Chairman @JayShah, and with new tournament ambassador @ImRo45 and Indian team captains @surya_14kumar and Harmanpreet Kaur in attendance.
✍️:… pic.twitter.com/fsjESpJPlE
— ICC (@ICC) November 25, 2025
बाकी ग्रुप इस प्रकार हैं:
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

भारत का पूरा शेड्यूल
7 फरवरी – भारत vs अमेरिका, मुंबई
12 फरवरी – भारत vs नामीबिया, नई दिल्ली
15 फरवरी – भारत vs पाकिस्तान, कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम)
18 फरवरी – भारत vs नीदरलैंड्स, अहमदाबाद
Ready to defend the title on home soil 🇮🇳 🏆
Here are #TeamIndia‘s group stage fixtures for the ICC Men’s T20 World Cup 2026! 🗓️#T20WorldCup pic.twitter.com/MdL6Qa9mlg
— BCCI (@BCCI) November 25, 2025
भारत–पाकिस्तान मैच तटस्थ (न्यूट्रल) स्थल कोलंबो में इसलिए खेला जाएगा क्योंकि आईसीसी, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुए समझौते के अनुसार दोनों देशों के मैच 2027 तक किसी तटस्थ जगह पर ही होंगे।

बताते चलें कि, भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती थी। अब टीम इंडिया 2026 में अपने खिताब का बचाव करेगी। अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है, इसलिए भारतीय टीम के पास अपनी घरेलू पिचों पर इतिहास रचने का मौका होगा।