Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने टोंगा के राजा तुपोउ VI से मुलाकात की

November 25, 2025

शी चिनफिंग ने टोंगा के राजा तुपोउ VI से मुलाकात की

25 नवंबर की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित जन वृहत भवन में टोंगा के राजा तुपोउ VI(अहोइतु उनुअकी ओटोंगा तुकुअहो) से मुलाकात की, जो चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और टोंगा सच्चे दोस्त हैं, और दोनों देशों के बीच मित्रता का एक लंबा इतिहास है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों पक्षों ने हमेशा एक-दूसरे का सम्मान किया है, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार किया है, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का दृढ़ता से समर्थन किया है, व्यावहारिक सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं, और अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को निरंतर गहरा किया है, जिससे विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और विभिन्न आकारों वाले देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए एक आदर्श स्थापित हुआ है।

राजा तुपोउ VI ने कहा कि चीन के साथ टोंगा की व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है और टोंगा के आर्थिक व सामाजिक विकास में चीन की दीर्घकालिक और निःस्वार्थ सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। टोंगा चीन के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है, “थाइवान स्वतंत्रता” के किसी भी रूप का कड़ा विरोध करता है और राष्ट्रीय एकीकरण प्राप्त करने में चीन सरकार का दृढ़ता से समर्थन करता है। इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने चीन लोक गणराज्य और टोंगा साम्राज्य के बीच एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया। और मुलाकात के बाद, दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने व्यापार, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और विकास आदि क्षेत्रों में कई सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की रस्म में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather: पंजाब में आज चलेंगी तेज हवाएं… 9 तारीख तक मौसम रहेगा सूखा; पढ़े लेटेस्ट अपडेट 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें