नेशनल डेस्कः यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित अंतर राज्य बस टर्मिनल से बनारस के लिए बस मंगलवार की शाम निकली थी। जैसे ही बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंची उसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 60 यात्री सवार थे, जिसमें से 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में बच्चे, महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल हैं।
बस पलटने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई और पलटी हुई बस में बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि हादसे के बाद से बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।
हादसे को लेकर दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने कहा कि बस में अधिक सवारियां होने के कारण असंतुलित होकर बस पलटी है, जिसमें 14 यात्री घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बस चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...