Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के करीब बंद

November 26, 2025

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के करीब बंद

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिससे नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मुख्य सूचकांक निफ्टी ऑल-टाइम हाई 26,277 के करीब 26,205.30 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में इसमें 320.50 अंक या 1.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस दौरान सैंसेक्स का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का मुख्य सूचकांक 1,022.50 अंक या 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,609.51 पर बंद हुआ।

कारोबारी सत्र में चौतरफा तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडैक्स 763.70 अंक या 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,061.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 241.55 अंक या 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,971.85 पर बंद हुआ। सैंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनांस, टाटा स्टील, सन फार्मा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टैक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमैंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे। भारती एयरटैल और एशियन पेंट्स लूजर्स थे। बाजार में करीब सभी सैक्टर्स में तेजी देखी गई। आईटी, फाइनांशियल सर्विसेज, फार्मा, मैटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई और ऑयल एवं गैस सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडैक्स थे।

व्यापक बाजार में तेजी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,802 शेयर हरे निशान में, 1,369 शेयर लाल निशान में और 154 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजारों में मजबूत वृद्धि देखी गई है। इसकी वजह वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलना है, जिसे फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना का समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा, कच्चे तेल में 1 प्रतिशत की गिरावट ने महंगाई को कम करने में मदद की है। दूसरी तरफ आरबीआई गवर्नर की ओर से दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की संभावित कटौती के बयान ने बाजार में रैली को हवा दी है।

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार की आज सुस्त शुरुआत, जानें Sensex-Nifty के हाल, इन शेयरों पर रखें नजर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें