फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में RSS कार्यकर्ता नवीन अरोड़ा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य शूटर बादल उर्फ बंटी को पंजाब पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस जब उसकी निशानदेही पर रेड करने पहुंची, तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में बादल घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। उसके दो साथी मौके से गिरफ्तार किए गए।
देर रात हुई मुठभेड़
पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के साथी फिरोजपुर के जलालाबाद क्षेत्र के एक श्मशान घाट के पास छिपे हुए हैं। रात करीब 2 बजे स्पेशल टास्क फोर्स और फिरोजपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसके बाद जवाब कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान बादल और एक हेड कांस्टेबल को गोली लगी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को जिंदा पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से AK-47 और पिस्तौलें बरामद की है।
अस्पताल में हुई मौत
गोली लगने के बाद बादल को तुरंत फाजिल्का के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी, जबकि
दूसरे की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली टकराई।
मुख्य आरोपी बादल कौन था
-नाम: बादल उर्फ बंटी
-निवासी: बस्ती बटिया वाली
-गैंग कॉन्टैक्ट: लॉरेंस बिश्नोई और बंबीहा गैंग से जुड़ा
-भूमिका: नवीन अरोड़ा पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर
साजिश कैसे रची गई
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या पूरी तरह प्लानिंग के तहत की गई थी। साजिश 13 नवंबर को एक जन्मदिन पार्टी में रची गई। इसमें कुल 5 लोग शामिल थे। हर आरोपी की अलग जिम्मेदारी तय थी।
मास्टरमाइंड – गुरसिमरन सिंह उर्फ जतिन काली
हत्या की योजना बनाने का आरोप था। 20 नवंबर को पुलिस पीछा करते हुए अमृतसर-फिरोजपुर बॉर्डर तक पहुंची। चेकपोस्ट पर फायरिंग के दौरान
एनकाउंटर में मारा गया। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज थे।
शूटर हर्ष और कनव गिरफ्तार
दोनों ने मिलकर नवीन पर फायरिंग की थी। 19 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले। आम काम करते थे, लेकिन किलिंग प्रोफेशनल तरीके से की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...