अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। यह वीडियो दिखाता है कि कैसे साधारण दिखने वाले जानवरों के सींगों को कारीगर अपने हुनर से एक शानदार और महंगे बीयर मग में बदल देते हैं। खूबसूरती और क्रिएटिविटी का यह मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें: MP अमृतपाल सिंह की पैरोल खारिज, संसद सत्र में शामिल होने की इजाज़त नहीं
कैसे तैयार होता है यह यूनिक मग?
वीडियो की शुरुआत एक जगह पर पड़े कई सींगों से होती है। कारीगर पहले इनमें से अच्छी गुणवत्ता वाले सींगों को चुनकर अलग रखते हैं। इसके बाद शुरू होती है इन्हें एक परफेक्ट बीयर मग का आकार देने की प्रक्रिया। सबसे पहले सींग को आरी की मदद से सावधानी से काटा जाता है। फिर इसे मनचाहा आकार देने के लिए कई बार घिसा जाता है। सैंड पेपर बेल्ट पर घंटों रगड़ने के बाद सींग की सतह पूरी तरह चिकनी और चमकदार हो जाती है। धीरे-धीरे यह एक खूबसूरत और स्टाइलिश मग में बदल जाता है। वीडियो के अंत में जब तैयार मग दिखाया जाता है, तो यह किसी महंगी दुकान के प्रीमियम प्रोडक्ट जैसा नजर आता है। कारीगर की महीन मेहनत और अनुभव साफ दिखता है।
View this post on Instagram
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @workshopthings नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोग इस कला की खूब तारीफ कर रहे हैं और कई सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हुनर लाजवाब है, कभी सोचा नहीं था कि सींगों से ऐसा भी बनाया जा सकता है। दूसरे ने लिखा- सोचिए एक मरे हुए जानवर के सींग से बने मग में आप चाय पी रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- पता नहीं इन फैक्ट्रियों के लिए कितने जानवर मारे जाते होंगे, ऐसे उत्पादों पर रोक लगनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: ‘हमारे पास कौन सी जादू की छड़ी है, जिसे घुमाया और…’, दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर बोला सुप्रीम कोर्ट