नेशनल डेस्कः कर्नाटक में सीएम कु्र्सी को लेकर घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस खिंचतान को कांग्रेस 1 दिसंबर से पहले सुलझाने में लगे हुए हैं।
उधर, इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बैठक बुलाकर कर सभी नेताओं से चर्चा करेंगे। इस बैठक में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।
साथ में खरगे ने साफ किया कि कांग्रेस का हाईकमान सामूहिक सहमति से निर्णय लेगा। बता दें 29 नवंबर को उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी से मुलाकात का समय भी मांगा है, जिससे मौजूदा स्थिति और दिलचस्प हो गई है।
वहीं, इस मसले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरी चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि यह सब “अनावश्यक बहस” है। उधर, डीके शिवकुमार ने भी स्पष्ट किया कि उनके इस्तीफे की खबरें अफवाह हैं और वह कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान अगले कुछ दिनों में इस मुद्दे पर निर्णय ले सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...