रोहतक/झज्जर। हरियाणा में अलग-अलग हादसों में दो किशोर बास्केटबॉल खिलाड़ियों की मौत ने खेल जगत में शोक की लहर फैला दी। बुधवार को हुई इन घटनाओं में बहादुरगढ़ के अमन और लखन माजरा के हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: हादसा: परिवार लौट रहा था घर, लेकिन रास्ते में हालात बदल गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए दोनों परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “सरकार दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी।”
सैनी ने राज्य भर के सभी खेल परिसर और बास्केटबॉल कोर्ट की विस्तृत जांच और सुरक्षा परीक्षण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खेल विभाग को आदेश दिया है कि सभी उपकरणों और मैदानों की मरम्मत तुरंत की जाए और भविष्य में इस तरह के हादसे रोकने के लिए सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू किया जाए।
इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
हादसों ने राज्य में खेल समुदाय को झकझोर कर रख दिया है, जबकि परिवार सदमे में हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच भी जल्द पूरी की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...