Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने नये युग में शस्त्रीकरण नियंत्रण पर श्वेत पत्र जारी किया

November 27, 2025

चीन ने नये युग में शस्त्रीकरण नियंत्रण पर श्वेत पत्र जारी किया

चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने 27 नवंबर को नये युग में शस्त्रीकरण नियंत्रण पर श्वेत पत्र जारी किया। इस श्वेत पत्र में कहा गया कि नये युग में प्रवेश करने के बाद चीन चीनी आधुनिकीकरण निर्माण को दृढ़ता से बढ़ा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान अपील के अनुकूल है और वैश्विक विकास पहल, वैश्विक सुरक्षा पहल, वैश्विक सभ्यता पहल तथा वैश्विक शासन पहल लागू करता है और मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाता है।

चीन रचनात्मक रूप से अंतर्राष्ट्रीय शस्त्रीकरण नियंत्रण, निरस्त्रीकरण तथा अप्रचार में भाग लेता है और चीनी प्रस्ताव व चीनी योजना प्रस्तुत करता है। चीन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पर्यावरण सुधारने, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गतिरोध तोड़ने और वैश्विक सुरक्षा शासन संपूर्ण बनाने में संलग्न है। चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का संरक्षक है।

इस श्वेत पत्र में कहा गया कि चीन संयुक्त राष्ट्र द्वारा केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण व्यवस्था की सुरक्षा करता है। यूएन सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य के नाते चीन सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय शस्त्रीकरण नियंत्रण व्यवस्था की प्रतिष्ठा और प्रभाविता की सुरक्षा करता है और बहुपक्षीय शस्त्रीकरण प्रक्रिया में भाग लेता है। चीन ने संजीदगी से सम्बंधित समझौते लागू करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण कार्य के लिए अपना योगदान दिया है।
श्व्त पत्र में बल दिया गया कि चीन निरंतर अप्रसार क्षमता को मजबूत करता है और अप्रसार के वैश्विक शासन के सुधार को बढ़ाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें