Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में बेटा बना हत्यारा, गला दवा कर दी मां की हत्या दहशत में गांव

November 28, 2025

सिरसा में बेटा बना हत्यारा, गला दवा कर दी मां की हत्या दहशत में गांव

सिरसा, सिकंदरपुर। रात के सन्नाटे में सिकंदरपुर गांव हिल उठा जब एक अविश्वसनीय और सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि राजकुमार ने अपनी मां और मां के पड़ोसी प्रेमी लेखराज की हत्या कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम से गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर गिरफ्तार, लोरेंस गैंग का करीबी

घटना के समय रात के करीब 2 बजे, लेखराज महिला से मिलने आया था। तभी राजकुमार ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों के बीच तेज-तर्रार बहस हुई और इसी बीच राजकुमार ने अपनी मां की चुन्नी से दोनों का गला दबा कर हत्या कर दी।

राजकुमार ने शवों को गाड़ी में डालकर थाने पहुँचाया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजकुमार ने यह कदम अपनी मां के चरित्र पर शक होने और परिवार की प्रतिष्ठा को लेकर उठाया।

खास बात यह है कि राजकुमार शादीशुदा और बच्चों वाला है, जिसने इस कांड को और भी दिल दहला देने वाला बना दिया। पुलिस फिलहाल पूरे क्राइम सीन की विस्तार से जांच में जुटी है और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर सदमे में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें