नेशनल डेस्कः वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे की ओर से जम्मू और कटरा के लिए कई ट्रेनों को बहाल किया जा रहा है। गत अगस्त में भारी बारिश और बाढ़ के चलते रेल ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ था, जिसके चलते इन ट्रेनों को रोक दिया था। लेकिन अब इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।
रेल प्रवक्ता की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार ट्रेन संख्या 14662 जम्मू तवी-बाड़मेर एक्सप्रेस को एक दिसंबर से बहाल कर दिया जाएगा, जिसे 30 नवंबर तक रद्द किया गया था। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 4 दिसंबर से बहाल होगी।
इन ट्रेनों का भी किया गया बहाल
ट्रेन संख्या 22462
श्री माता वैष्णो देवी कटरा -नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस- 1 दिसंबर से बहाल
ट्रेन संख्या 22461
नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस- 2 दिसंबर से पुनः संचालित
ट्रेन संख्या 74907
पठानकोट-ऊधमपुर डीएमयू पैसेंजर- 1 दिसंबर 2025 से बहाल
ट्रेन संख्या 74906
ऊधमपुर-पठानकोट डीएमयू पैसेंजर- 2 दिसंबर से बहाल
इसके अलावा जम्मूतवी-बाड़मेर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा- नई दिल्ली, पठानकोट-शहीद कैप्टन तुषार महाजन, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-पठानकोट ट्रेनों को भी बहाल किया जाएगा, जिससे वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसको लेकर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा और निरंतरता सुनिश्चित होने के बाद रद्द की गई ट्रेनों को दोबारा संचालन किया जाएगा।