Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 साल की लगन के बाद हर्षवर्धन राणे ने खरीदा शांत और शोर-शराबे से दूर आशियाना।

November 28, 2025

10 साल की लगन के बाद हर्षवर्धन राणे ने खरीदा शांत और शोर-शराबे से दूर आशियाना।

सपनों की नगरी मुंबई हर साल हजारों लोगों को अपनी ओर खींचती है। बहुत से लोग इस शहर में उम्मीद लेकर आते हैं कि उन्हें काम, पहचान और स्थिरता मिले। लेकिन, कुछ लोग ही इस शहर में उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं, जिसका सपना हर कोई देखता है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से मुंबई में अपनी जगह बनाई है।

उनकी कहानी बताती है कि सफलता के लिए समय, धैर्य और लगन बेहद जरूरी होते हैं। हर्षवर्धन राणे ने अपने अभिनय करियर में जबरदस्त सफलता पाई है। उनकी फिल्में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं, बल्कि दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री में भी चर्चा का विषय बनी हैं।

इस सफलता का जश्न उन्होंने अपने तरीके से मनाया है। अभिनेता ने मुंबई के मड द्वीप इलाके में दो आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। यह इलाका शहर की भाग-दौड़ और शोर-शराबे से दूर है और हरियाली से घिरा हुआ है। हर्षवर्धन ने पहले भी कई इंटरव्यू में यहां घर खरीदने की इच्छा जाहिर की थी।

अब यहां उनके दो फ्लैट्स हैं। गुरुवार को अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक फोटो साझा की, जिसमें वह बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि यह प्रक्रिया उनके नए घर की रजिस्ट्रेशन के लिए थी। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ”मुंबई में 10 साल लग गए मुझे इस बायोमेट्रिक काउंटर तक पहुंचने में।

यह शहर शानदार है।” हर्षवर्धन का ये साल काफी जबरदस्त रहा है। इस साल उन्होंने अपनी दो बड़ी फिल्मों से दर्शकों की सराहना हासिल की। पहली उनकी पुरानी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का री-रिलीज है, जिसने दर्शकों के बीच फिर से धूम मचाई। दूसरी उनकी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ है, जो हाल ही में बॉक्स-ऑफिस पर सफल रही।

इस फिल्म में उनके साथ पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आई थीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें