Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली CM ने उज्‍जवला योजना 3.0 के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरण की घोषणा की

November 30, 2025

दिल्ली CM ने उज्‍जवला योजना 3.0 के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरण की घोषणा की

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज उज्‍जवला योजना 3.0 के तहत नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत राजधानी की माताओं और बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन और सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना परिवारों को रसोई के धुएं से राहत देने के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित ईंधन उपयोग को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ईंधन जैसे कोयला और लकड़ी के उपयोग से घर के भीतर की हवा प्रदूषित होती है, जिससे महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य समस्याएँ बढ़ती हैं।

उज्‍जवला योजना 3.0 के अंतर्गत मिलने वाले गैस कनेक्शन से न केवल घर का वातावरण सुरक्षित होगा, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि स्वच्छ ईंधन के उपयोग से बाहरी वातावरण में फैलने वाले पीएम2.5 और अन्य हानिकारक प्रदूषकों की मात्र में कमी आएगी। यह कदम दिल्ली सरकार की पर्यावरण सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दशार्ता है।

इस अवसर पर अधिकारियों और योजना से लाभान्वित परिवारों ने भी योजना की सराहना की और कहा कि इससे घर के कामकाज में आसानी आएगी और महिलाओं को समय व स्वास्थ्य की बचत होगी। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना का क्रियान्वयन तेजी से और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

ये भी पढ़ें: चीन ने जनवरी में लगभग 92 अरब युआन का विदेशी निवेश आकर्षित किया 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें