Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

भ्रष्टाचार और अन्य मुकदमों में फंसे नेतन्याहू ने इजरायल के राष्ट्रपति से मांगा क्षमादान

November 30, 2025

भ्रष्टाचार और अन्य मुकदमों में फंसे नेतन्याहू ने इजरायल के राष्ट्रपति से मांगा क्षमादान

येरुशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को देश के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग को एक औपचारिक क्षमादान अनुरोध सौंपते हुए आशा जतायी है कि उनके क्षमादान से देश में राष्ट्रीय सुलह का माहौल बनेगा।

गौरतलब है कि पिछले पाँच वर्षों से नेतन्याहू पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और विश्वास भंग करने के तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा चल रहा है। यह बात दीगर है कि वे किसी भी गलत काम से इनकार करते रहे हैं। एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को अंत तक देखना पसंद करते, लेकिन “राष्ट्रीय हित इसके विपरीत मांग करता है।”

ये भी पढ़ें : भारत-अमेरिका सहयोग में साइंस और बायोटेक की अहम भूमिका, डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें