Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

DigiLocker को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट, अगर आपने भी गलती से डाउनलोड किया फेक ऐप तो तुरंत करें ये काम

December 1, 2025

DigiLocker को लेकर सरकार का बड़ा अलर्ट, अगर आपने भी गलती से डाउनलोड किया फेक ऐप तो तुरंत करें ये काम

DigiLocker : भारत सरकार ने DigiLocker यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए सरकार ने चेतावनी दी है कि App Store और Play Store पर कई नकली DigiLocker ऐप्स मौजूद हैं, जो यूजर्स को गुमराह कर उनकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं। यह अलर्ट Digital India के आधिकारिक X अकाउंट के माध्यम से जारी किया गया है। सरकार के अनुसार, कई यूजर्स असली ऐप समझकर फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे उनके संवेदनशील डॉक्यूमेंट्स और अकाउंट्स पर खतरा बढ़ गया है।

क्या है खतरा?
DigiLocker सरकार का आधिकारिक डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट है, जिसमें नागरिक आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं। लेकिन फेक ऐप में ये डॉक्यूमेंट अपलोड होने पर यूजर्स की प्राइवेसी, पहचान और वित्तीय सुरक्षा पूरी तरह खतरे में पड़ सकती है। सरकार ने कहा है कि ये नकली ऐप्स यूजर्स का डाटा चोरी कर सकते हैं और साइबर क्राइम के लिए उपयोग कर सकते हैं।

अगर गलती से फेक DigiLocker डाउनलोड हो गया है तो क्या करें?

एडवाइजरी में बताया गया है कि यदि किसी यूजर ने अनजाने में कोई फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिया है, तो उन्हें तुरंत ये कदम उठाने चाहिए—

1. फर्जी ऐप को तुरंत फोन से डिलीट करें।
2. DigiLocker या अन्य जुड़े अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें।
3. संदिग्ध गतिविधि दिखे तो साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

असली DigiLocker ऐप कैसे पहचानें?

सरकार ने फर्जी और असली ऐप में फर्क समझने के लिए साफ गाइडलाइन दी है:

ऑफिशियल ऐप का नाम: DigiLocker
डेवलपर: National e-Governance Division (NeGD), Government of India
ऑफिशियल वेबसाइट: digilocker.gov.in

अगर Play Store या App Store पर कई ऐप दिख रहे हों और भ्रम की स्थिति हो, तो इस आसान तरीके से असली ऐप पा सकते हैं:

1. DigiLocker की ऑफिशियल साइट digilocker.gov.in पर जाएं
2. पेज को नीचे स्क्रॉल करें
3. “Download DigiLocker App” सेक्शन में Google Play और App Store के आधिकारिक लिंक मिलेंगे
4. लिंक पर क्लिक करें, आप सीधे असली ऐप पर पहुंच जाएंगे

सरकार की चेतावनी: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

सरकार ने सभी डिजिटल यूजर्स को सचेत किया है कि किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रिव्यू, डाउनलोड संख्या, डेवलपर का नाम और ऑफिशियल लिंक अवश्य चेक करें। जैसे-जैसे साइबर खतरे बढ़ रहे हैं, फेक एप्लिकेशन से होने वाले जोखिम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हर यूजर को अपनी डिजिटल सुरक्षा को लेकर सजग रहना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें