
अजब-गजब: सोशल मीडिया पर रूस का एक मज़ेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी व्लॉगर अपनी ही हरकत से मजाक का पात्र बन जाता है। वीडियो में वह तीन रशियन लड़कियों से सवाल पूछता है कि अगर उन्हें भारत (इंडिया), पाकिस्तान या बांग्लादेश में से किसी देश के लड़के से शादी करनी हो, तो वे किसे चुनेंगी?
जवाब सुनकर व्लॉगर ही हैरान रह गया। तीनों लड़कियों ने बिना एक सेकंड की देरी किए एक साथ जवाब दिया “इंडिया!” यह सुनकर पाकिस्तानी व्लॉगर का चेहरा उतर गया और उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसा रहा है।
पाकिस्तान के ब्लॉगर ने तीन रशियन लड़कियों ने जब इंडियन, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी में से चुनने को कहा गया
तो तीनों ने भारत को चुना
पाकिस्तानियों ने यहां भी अपनी बेइज्जती करवा ली 🤣🤣 pic.twitter.com/SMIdtKkDJv
— Ocean Jain (@ocjain4) November 30, 2025
अचानक मिले इस जवाब से व्लॉगर कुछ पल के लिए बोल ही नहीं पाया। बाद में कैमरे की ओर देखकर हंसते हुए बोला, “मैं तो पाकिस्तान से हूं… पाकिस्तान और बांग्लादेश के भाई नाराज़ न हों।” उसका यह मज़ाकिया अंदाज़ भी लोगों को खूब हंसा रहा है। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
कई लोगों ने लिखा कि भारत और रूस के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं, इसलिए रशियन लोगों के मन में भारतीयों को लेकर अच्छी छवि है। कुछ लोगों ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश अक्सर आतंकवाद और नकारात्मक खबरों में सुर्खियों में रहते हैं, इसलिए लड़कियों ने भारत को चुना। कुछ कमेंट्स में यह भी कहा गया कि भारतीयों की ईमानदारी, परिवारिक संस्कार और व्यवहार विदेशी लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं और इसी वजह से भारतीय दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...