Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग के आली के दो हवाई अड्डों से इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की

December 2, 2025

शीत्सांग के आली के दो हवाई अड्डों से इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागरिक उड्डयन प्रशासन से मिली खबर के अनुसार आली के दो हवाई अड्डों ने इस साल 1.8 लाख से ज्यादा यात्रियों को सेवा दी है, जिसमें आली खुंशा हवाई अड्डे से 1.753 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।

आली क्षेत्र पश्चिमी शीत्सांग में है, जो नेपाल और भारत की सीमा से लगा है। यह शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश का सबसे कम आबादी वाला प्रशासनिक क्षेत्र है, जिसकी आबादी नवीनतम जनगणना डेटा के मुताबिक 1.23 लाख है। अभी इसमें दो हवाई अड्डे हैं, आली खुंशा एयरपोर्ट और आली फुलान एयरपोर्ट। अभी छह रूट चल रहे हैं, जो छह शहरों से जुड़ते हैं: ल्हासा, काशगर, शीआन, उरुमकी, शिनिंग और शाछे।

आली खुंशा हवाई अड्डा 2010 में खुला था। इस साल 29 नवंबर तक, आली खुंशा हवाई अड्डे से 1.753 लाख यात्रियों ने यात्रा की। दिसंबर 2023 में खुलने के बाद से, फुलान हवाई अड्डे से कुल 10 हजार से ज्यादा यात्रियों ने यात्रा की है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें