वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे पल वायरल हो जाते हैं, जब कोई आम इंसान कुछ अलग कर दिखाए। इस बार एक नई दुल्हन चर्चा में है, जिसने मुंह दिखाई की रस्म के दौरान ऐसा काम कर दिया कि पूरा इंटरनेट हैरान रह गया। पीले रंग की साड़ी, सिर पर घूंघट और हाथों में चूड़ियां इस पारंपरिक लुक में किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि दुल्हन अचानक गिटार बजाने लगेगी। जैसे ही उसने गिटार हाथ में लिया, कमरा तालियों और हैरानी से भर गया और यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में नवविवाहित दुल्हन मुंह दिखाई की रस्म के बीच गिटार लेकर बैठ जाती है। आमतौर पर इस रस्म में दुल्हन शांत बैठती है और घर की महिलाएं रस्म निभाती हैं, लेकिन इस दुल्हन ने पारंपरिक माहौल को एकदम बदल दिया। जैसे ही उसने ब्लैक गिटार उठाया, कमरे में बैठे लोग चुप होकर देखने लगे कि अब क्या होने वाला है। कमरे में कई महिलाएं हैं। कुछ दुल्हन के पास बैठी हैं, जबकि बाकी थोड़ी दूरी पर। घूंघट की वजह से दुल्हन का चेहरा पूरी तरह नहीं दिख रहा, लेकिन जैसे ही वह गिटार की स्ट्रिंग्स पर हाथ चलाना शुरू करती है, सबकी नजरें उसी पर टिक जाती हैं। दुल्हन न सिर्फ शानदार तरीके से गिटार बजाती है बल्कि गाना भी गाती है, जिसे सुनकर महिलाएं हैरान रह जाती हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को arsh__utkarsh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स में दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहू तो रॉकस्टार निकली। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा- अब मोहल्ले की आंटियां खूब चुगली करेंगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मुंह दिखाई में ऐसा सरप्राइज तो पहली बार देखा, एकदम सही था।

मेष: दिन शुभ रहेगा...