Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंदिरा गांधी नहर में डूबा इंडियन आर्मी का टैंक, एक जवान की मौत

December 3, 2025

इंदिरा गांधी नहर में डूबा इंडियन आर्मी का टैंक, एक जवान की मौत

नेशनल डेस्क: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान इंदिरा गांधी नहर में इंडियन आर्मी का एक टैंक डूब गया, जिसमें एक आर्मी जवान की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट्स में बड़ी गड़बड़ी, एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

दरअसल, सैनिक को टैंकों से नहर पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। यह ट्रेनिंग श्रीगंगानगर के इंदिरा गांधी नहर में हो रही थी। इस दौरान टैंक में दो सैनिक मौजूद थे, जैसे ही टैंक नहर के बीचोंबीच गया और तेजी से पानी में डूबने लगा। एक जवान तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा टैंक के साथ डूब गया। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद सैनिक का शव बाहर निकला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि एक रूटीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज चल रही थी, जिसमें टैंक नहर पार करने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी टैंक बीच में फंस गया और डूबने लगा। टैंक में दो सैनिक मौजूद थे। एक बाहर निकल आया और दूसरा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर नीलामी में उतरेगी देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट, मालिक ने बताई हैरान करने वाली वजह!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें