Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Redmi 15C 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

December 3, 2025

Redmi 15C 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Redmi 15C 5G: Xiaomi ने आखिरकार अपने मच अवेटेड बजट स्मार्टफोन Redmi 15C 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह फोन खासकर बजट सेगमेंट के यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है और इसके फीचर्स इसे इस कैटेगरी का एक मजबूत विकल्प बनाते हैं। कंपनी ने इसे लेकर पहले से ही बड़ी उत्सुकता पैदा कर दी थी और अब यूजर्स इस फोन को खरीदने के लिए तैयार हैं। Xiaomi की वेबसाइट पर इस फोन के फीचर्स और वेरिएंट्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स
Redmi 15C 5G तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि 5G 6GB + 128GB वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 8GB + 128GB वाला टॉप वेरिएंट 15,499 रुपये में उपलब्ध होगा।

कलर ऑप्शन
फोन तीन रंगों में उपलब्ध है- मिडनाइट ब्लैक, मूनलाइट ब्लू और डस्क पर्पल, जो युवाओं और स्टाइलिश यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प पेश करते हैं।

डिस्प्ले और बैटरी
Redmi 15C 5G में बड़ा 6.9 इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हैंडसेट में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 23.1 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक, 106.9 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग और लगभग 330 घंटे का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

कैमरा और परफॉर्मेंस
कैमरे की बात करें तो फोन डुअल रियर एआई कैमरा सिस्टम से लैस है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए यह मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर पर काम करता है, जो रोजमर्रा के कामों और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त है।

कब और कहाँ से खरीदें
Redmi 15C 5G की बिक्री 11 दिसंबर से शुरू होगी। यह फोन Mi.com, Xiaomi India ऑनलाइन स्टोर और Amazon इंडिया पर उपलब्ध होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें