Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

December 4, 2025

शी चिनफिंग ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वार्ता की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 4 दिसंबर की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ता की। शी ने बल दिया कि चीन और फ्रांस को जिम्मेदारी दिखाकर बहुपक्षवाद का झंडा उठाते हुए इतिहास के सही पक्ष में खड़े रहना चाहिए।

शी ने कहा कि चीन और फ्रांस दोनों दूरगामी और जवाबदेह बड़े स्वतंत्र देश हैं और दोनों देशों में वैश्विक बहुध्रुवीकरण तथा मानव एकता एवं सहयोग बढ़ाने की रचनात्मक शक्ति है। चीन फ्रांस के साथ समानता, वार्ता, खुलापन व सहयोग पर कायम रहकर चीन फ्रांस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का अगले 60 वर्षों में अधिक स्थिर व अच्छे विकास बढ़ाने को तैयार है ताकि उसका रणनीतिक मूल्य पर्याप्त रूप से दर्शाया जाए और समानतापूर्ण व व्यवस्थित वैश्विक बहुध्रुवीकरण एवं सार्वभौमिक व समावेशी आर्थिक भूमंडलीकरण के लिए नया योगदान दिया जाए।

शी ने बल दिया कि चाहे बाहरी पर्यावरण में कैसे भी बदलाव क्यों न हों, चीन और फ्रांस को हमेशा बड़े देश की रणनीतिक दृष्टि और स्वतंत्रता दिखाना, एक दूसरे के केंद्रीय हितों व मुख्य चिंता वाले सवालों पर पारस्परिक समझ व समर्थन करना और द्विपक्षीय सम्बंध का राजनीतिक आधार सुरक्षित करना चाहिए। 20वीं सीपीसी कांग्रेस के चौथे पूर्णाधिवेशन ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के सुझाव को पारित किया, जिसने भावी पाँच साल में चीन के विकास का रूपरेखा खींची। चीन और फ्रांस को मौके का लाभ उठाते हुए सहयोग का विस्तार करना चाहिए।

शी ने कहा कि संरक्षणवाद विश्व के व्यावसायिक ढांचे के परिवर्तन सवाल का समाधान नहीं कर सकता। चीन और यूरोपीय संघ को साझेदारी पर कायम रहकर खुले रुख से सहयोग बढ़ाना और चीन-ईयू सम्बंध के स्वतंत्र व साझी जीत की सही पटरी पर विकास को सुनिश्चित करना चाहिए।

मैक्रों ने कहा कि फ्रांस चीन घनिष्ठ उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखते हैं और हमेशा पारस्परिक विश्वास व सम्मान करते हैं। फ्रांस चीन के साथ सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरतंर गहराने को तैयार है। फ्रांस चीन के साथ समन्वय मज़बूत कर एक साथ बड़े देशों की जिम्मेदारी उठाएगा और बहुपक्षवाद पर कायम रहेगा।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन सवालों पर रायों का आदान-प्रदान भी किया। शी ने कहा कि चीन शांति के लिए सभी कोशिशों का समर्थन करता है और अपने तरीके से इस संकट के राजनीतिक समाधान के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

वार्ता के बाद दोनों नेताओं की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने नाभिकीय ऊर्जा, कृषि व खाद्य, शिक्षा और पारिस्थितिकी आदि क्षेत्रों के अनेक सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये। वार्ता से पहले शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं ने मैक्रों दंपत्ति के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें