Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पालम एयरपोर्ट से एक ही कार में निकले मोदी और पुतिन, भारत-रूस रिश्तों की गर्मजोशी फिर दिखी

December 4, 2025

पालम एयरपोर्ट से एक ही कार में निकले मोदी और पुतिन, भारत-रूस रिश्तों की गर्मजोशी फिर दिखी

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें रिसीव करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। यह वो पल था जब PM मोदी ने स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया, जो भारत-रूस के मजबूत रिश्तों और दोनों नेताओं की व्यक्तिगत दोस्ती का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

एक ही कार में दिखे मोदी और पुतिन, 3 महीने में दूसरी बार

एयरपोर्ट से निकलते समय प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में बैठे नज़र आए। इससे पहले सितंबर में चीन के तियानजिन में हुई SCO समिट के दौरान भी दोनों नेता एक ही कार में सफर करते दिखे थे। उस समय पुतिन ने PM मोदी के आने का इंतज़ार करते हुए करीब 10 मिनट कार के बाहर रुककर उनका इंतज़ार किया था।

 

पुतिन का दो दिन का भारत दौरा

पुतिन 5 दिसंबर को PM मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे। यह उनकी 2021 के बाद पहली भारत यात्रा है, खासकर तब जब रूस 2022 से यूक्रेन युद्ध में उलझा हुआ है।

भारत-रूस रिश्तों का मजबूत संदेश

पुतिन के भारत पहुंचते ही उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। यह दौरा साफ दिखाता है कि पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद रूस और भारत के रिश्ते मजबूत बने हुए हैं। भारत ने हमेशा दोनों तरफ संतुलन रखा है, एक तरफ रूस के साथ पुराना रणनीतिक रिश्ता, दूसरी तरफ पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते संबंध। यह विज़िट भारत की इसी “स्ट्रेटेजिक बैलेंसिंग” का उदाहरण है।

कल का कार्यक्रम

शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और हैदराबाद हाउस में PM मोदी के साथ महत्वपूर्ण वार्ता और प्रेस स्टेटमेंट। कुल मिलाकर, पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस साझेदारी की मजबूती और मोदी-पुतिन दोस्ती का एक और मजबूत संकेत मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें