Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान लगभग 80 वर्ष तक बढ़ जाएगी चीनी लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा

December 4, 2025

15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान लगभग 80 वर्ष तक बढ़ जाएगी चीनी लोगों की औसत जीवन प्रत्याशा

“राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं योजना तैयार करने पर सीपीसी केंद्रीय समिति के सुझाव” में जीवन प्रत्याशा और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार का प्रस्ताव रखा गया।

जीवन प्रत्याशा एक व्यापक संकेतक है जो किसी देश या क्षेत्र के वर्तमान आर्थिक और सामाजिक विकास तथा स्वास्थ्य सेवा स्तर को दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार 2024 में, चीनी निवासियों की औसत जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष तक पहुँच गई, 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान औसत वार्षिक वृद्धि 0.2 वर्ष से अधिक हुई। मातृ एवं शिशु प्रजनन जैसे प्रमुख संकेतकों में निरंतर सुधार हो रहा है, निवासियों के प्रमुख स्वास्थ्य संकेतकों ने 14वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्यों को समय से पहले प्राप्त कर लिया है, जिससे वे शीर्ष मध्यम और उच्च आय वाले देशों में शुमार हो गए हैं।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारी ने यह उम्मीद व्यक्त की कि पांच वर्षों के प्रयासों से चीनी निवासियों की औसत जीवन प्रत्याशा एक वर्ष और बढ़कर लगभग 80 वर्ष हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- J&K: गणतंत्र दिवस पर BSF की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें