Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने HC का खटखटाया दरवाजा, उठाई बड़ी मांग

December 5, 2025

पंजाब जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस ने HC का खटखटाया दरवाजा, उठाई बड़ी मांग

चंडीगढ़: पंजाब में 14 दिसंबर को प्रस्तावित पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया में आई बाधाओं को देखते हुए कांग्रेस ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से दाखिल की गई है।

नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने की गुहार

कांग्रेस ने अपनी याचिका में चुनाव आयोग से नामांकन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। मामले की सुनवाई 8 दिसंबर को निर्धारित की गई है।
इससे पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल भी इस मामले को लेकर कोर्ट का रुख कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Internet down! एक झटके में ठप हुई कई बड़ी वेबसाइट्स, Cloudflare निकला कारण

4 दिसंबर को था नामांकन का अंतिम दिन

सूत्रों के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित की गई थी। लेकिन कई उम्मीदवारों और विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि उन्हें दस्तावेज जमा करने से रोका गया, कई नामांकन केंद्रों पर प्रवेश में बाधाएं डाली गईं और कुछ स्थानों पर पुलिस प्रशासन की कथित निष्क्रियता के कारण उम्मीदवारों को असुविधा झेलनी पड़ी। याचिका में ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की गई है, जिन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर भी कई बिंदु उठाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें