नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार ‘बाबरी मस्जिद’ का शिलान्यास करने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को साफ कहा कि “सब कुछ पहले से तय प्लान के हिसाब से ही होगा। शनिवार को शिलान्यास जरूर होगा।” मरादिघी इलाके में इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार तक तेज तैयारियां चलती रहीं।
हाईकोर्ट ने दखल देने से किया इनकार, प्रशासन सतर्क
कार्यक्रम को रोकने की मांग करते हुए जो याचिका दाखिल हुई थी, उसे हाईकोर्ट ने सुनने से ही मना कर दिया। इसके बाद से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर खास ध्यान दिया है।
ईंटें लेकर पहुंच रहे हैं लोग
“मेरा योगदान मस्जिद के निर्माण में जाएगा” उत्तर बारासात के रहने वाले मोहम्मद सफीकुल इस्लाम शुक्रवार को सिर पर ईंटें ढोते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा “मैं वहां जा रहा हूं जहां हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। ये ईंटें मैं मस्जिद निर्माण के लिए लेकर जा रहा हूँ। उनका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं।
#WATCH | West Bengal: Md Safiqul Islam, a resident of Uttar Barasat, walks while carrying bricks on his head and says that his contribution would go toward the construction of Babri Masjid. Suspended TMC MLA Humayun Kabir said that he will lay the foundation stone of Babri Masjid… pic.twitter.com/Kl7H2ImiE2
— ANI (@ANI) December 6, 2025
भीड़ के 3 लाख तक पहुंचने का दावा
40 हजार लोगों के आने की संभावना, देश-विदेश से धर्मगुरु शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम में लगभग 40,000 लोग पहुंच सकते हैं। वहीं हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि भीड़ 3 लाख तक भी हो सकती है। इसके अलावा सऊदी अरब से भी इस्लामी धर्मगुरु आने की बात कही जा रही है। भारत के कई राज्यों से मौलाना और अन्य धर्मगुरु इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
3,000 पुलिसकर्मी तैनात
इतनी बड़ी भीड़ को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
ड्रोन से भी निगरानी की जा सकती है।
राज्यपाल की लोगों से अपील
कार्यक्रम घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने राज्य के सभी नागरिकों से अपील की है कि शांति बनाए रखें, किसी भी तरह की उकसाने वाली टिप्पणी पर ध्यान न दें। किसी अफवाह पर विश्वास न करें। राज्यपाल ने कहा कि वे खुद पूरे हालात पर नजर रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...