Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में बढ़ा महिला मतदाता लिंग अनुपात, इन 16 विधानसभा में हुआ सुधार, देखें लिस्ट

December 6, 2025

हिमाचल में बढ़ा महिला मतदाता लिंग अनुपात, इन 16 विधानसभा में हुआ सुधार, देखें लिस्ट

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में महिला मतदाता लिंग अनुपात में सुधार आया है। प्रदेश में महिला मतदाता लिंग अनुपात 981 से बढ़कर 983 पहुंच गया है। इसकी जानकारी प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बताया कि किसी भी राष्ट्र में गणतंत्र के स्तर को महिलाओं की सहभागिता से तय किया जा सकता है। प्रदेश के 10 जिलों में औसत से कम महिला मतदाता लिंगानुपात कम था। इसको लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि अब इन जिलों में महिला का लिंगानुपात अब तक के 6 महीनों में काफी बढ़ा है।

इन विधानसभा क्षेत्र में बढ़ा महिला लिंग अनुपात

भरमौर– 930 से बढ़कर 948
इंदाैरा– 939 से बढ़कर 952
फतेहपुर– 972 से बढ़कर 976
बंजार– 967 से बढ़कर 968
करसोग– 972 से बढ़कर 977
सिराज– 935 से बढ़कर 939
द्रंग– 970 से बढ़कर 972
चिंतपूर्णी– 959 से बढ़कर 961
श्री नयना देवी– 962 से बढ़कर 966
नालागढ़– 956 से बढ़कर 959
दून– 922 से बढ़कर 925
कसौली– 949 से बढ़कर 951
शिलाई– 820 से बढ़कर 833
शिमला– 934 से बढ़कर 936
रामपुर– 946 से बढ़कर 950
रोहडू– 955 से बढ़कर 967

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें