Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिसमस बनाने लंदन गए हैं तेजस्वी यादव, जदयू सांसद ने कही ये बड़ी बात

December 6, 2025

क्रिसमस बनाने लंदन गए हैं तेजस्वी यादव, जदयू सांसद ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद रामप्रीत मंडल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के विदेश दौरे पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पत्नी क्रिश्चियन हैं, इसलिए वे क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं। सांसद रामप्रीत मंडल ने बातचीत में कहा, ‘तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ अपनी पार्टी राजद के राजकुमार भी हैं। मैंने सुना है कि हार को भुलाने के लिए वे लंदन गए हैं। हो सकता है कि वे लंदन में ही समीक्षा बैठक करें। उन्होंने आगे कहा, ‘उनकी पत्नी क्रिश्चियन हैं। दिसंबर महीने में 25 तारीख को क्रिसमस मनाया जाता है। तेजस्वी यादव क्रिसमस मनाने के लिए लंदन गए हैं।

जदयू सांसद ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को विधानसभा सत्र के दौरान नहीं जाना चाहिए था। उन्हें यहां गरीबों और प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए था। लेकिन इससे लोगों के बीच उनके प्रति गलत संदेश भी गया है। लोगों का विश्वास तेजस्वी यादव से उठता जा रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर रामप्रीत मंडल ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच ऐतिहासिक बैठक हुई। कई बड़े समझौते हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्र से भारत-रूस के संबंध और मजबूत होंगे। इससे भारत को आंख दिखाने वाले दूसरे देश भी सचेत हो जाएंगे। रामप्रीत मंडल ने आगे कहा, ‘भारत और रूस के रिश्ते 70 साल पुराने हैं। पहले जब भी राष्ट्रपति आते थे, तो वे भारत में तीन या चार दिन रुकते थे। मेरी इच्छा थी कि यह दौरा भी तीन या चार दिन का होता ताकि ज्यादा बातचीत हो पाती।‘

धीरेंद्र शास्त्री के गीता पाठ वाले बयान पर उन्होंने कहा, ‘जिस क्षेत्र से हम आते हैं, वहां लगभग गांव और घर में गीता का पाठ किया जाता है। वे कहीं भी जाएं, इसके लिए स्वतंत्र हैं।‘ रामप्रीत मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में जाकर भगवान की पूजा की। वहां भी मंदिर बना है। धीरेंद्र शास्त्री जहां भी चाहें अपनी पूजा करें, इससे किसी को आपत्ति नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें