Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti Mandhana Wedding: Smriti Mandhana की शादी टूटी, पोस्ट कर कहा- अब आगे बढ़ने का समय है…

December 7, 2025

Smriti Mandhana Wedding:  Smriti Mandhana की शादी टूटी, पोस्ट कर कहा- अब आगे बढ़ने का समय है…

Smriti Mandhana Wedding : भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पलाश मुछाल के साथ शादी रद्द होने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा बयान साझा करते हुए बताया कि 23 नवंबर को तय हुई उनकी शादी, जिसे उसी दिन टाल दिया गया था, अब आधिकारिक रूप से रद्द कर दी गई है।

मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, पिछले कुछ सप्ताह से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।

23 नवंबर को होनी थी शादी
मालूम हो कि यह पोस्ट उस वक्त आई है जब स्मृति की शादी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। 23 नवंबर 2025 को पलाश मुछल के साथ उनकी शादी महाराष्ट्र के सांगली में तय थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक बीमारी के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया। पिता को हार्ट अटैक के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया, और बाद में पलाश भी तनाव और थकान से बीमार पड़ गए। जिसके बाद शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था। वहीं, अब मंधाना ने शादी रद्द करने का ऐलान किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें