Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ludhiana Road Accident: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

December 8, 2025

Ludhiana Road Accident: बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में दो नाबालिग लड़कियों सहित पांच लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Hyderabad News: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा जाएगा सड़क का नाम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह टूट गई। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जगरांव एरिया के थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोकसभा से राज्यसभा तक वंदे मातरम की गूंज

जानकारी के अनुसार, कार में तीन लड़के और दो नाबालिग लड़कियां थी। सभी जगरांव से होते हुए अमृतसर की तरफ जा रहे थे। उनकी कार काफी तेज थी और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और शवों को गाड़ी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अब मृतकों के परिजनों का पता लगाने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें