
एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल का अपने पिता और लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र के साथ गहरा रिश्ता था। उनके पिता-बेटे का प्यार भरा रिश्ता अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट में दिखता था। उनकी 90वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सनी देओल ने एक वीडियो शेयर किया और दिवंगत आइकन की याद में एक इमोशनल मैसेज लिखा।
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र (Dharmendra birth anniversary) के साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा कि आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं, मेरे अंदर हैं। इस पोस्ट के साथ सनी ने धर्मेंद्र के प्रति प्यार जताते हुए लिखा कि वह उन्हें बेहद प्यार करते हैं और उन्हें याद करते हैं। (Sunny Deol Instagram Post)
View this post on Instagram
बता दें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र का 24 नवंबर को लंबी बीमारी के बाद निधन (Actor Dharmendra Death) हो गया, ने छह दशकों से ज़्यादा के करियर में 300 से ज़्यादा फिल्में कीं। शोले, चुपके चुपके, फूल और पत्थर, आंखें, शिकार और आया सावन झूम के’ जैसी फिल्मों में आइकॉनिक रोल के लिए जाने जाने वाले इस अनुभवी एक्टर ने हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा स्टार्स में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी आखिरी फिल्म मिलिट्री ड्रामा ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...