
नेशनल डेस्क: इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें पिछले सात दिनों से लगातार बड़ी संख्या में रद्द हो रही हैं, जिसके कारण देशभर के हवाई अड्डों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से तात्कालिक सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने ऐसा करने से मना कर दिया।
मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि उन्हें यात्रियों की दिक्कतों का पूरा अंदाज़ा है और यह भी समझते हैं कि कई लोग जरूरी काम से सफर करना चाहते होंगे। लेकिन उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पहले ही इस मुद्दे पर कार्रवाई कर रही है, इसलिए अदालत को अभी किसी तत्काल आदेश की ज़रूरत नहीं लगती।
ये भी पढ़ें: फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट गिरफ्तार, लगा 30 करोड़ की ठगी का आरोप
देशभर के एयरपोर्ट पर इंडिगो उड़ानों का हाल
अहमदाबाद एयरपोर्ट- सुबह 8 बजे तक इंडिगो की 18 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें नौ आगमन और नौ प्रस्थान वाली उड़ानें शामिल थीं। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा कि टर्मिनल और रनवे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और यात्रियों की सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान इंडिगो की 21 उड़ानें संचालित भी हुईं।
बेंगलुरु एयरपोर्ट (KIAL)- यहाँ स्थिति सबसे गंभीर रही। कुल 127 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 65 आगमन और 62 प्रस्थान की उड़ानें शामिल थीं।
हैदराबाद एयरपोर्ट (RGIA)- यहाँ भी यात्रियों को भारी दिक्कतें आईं। इंडिगो की 77 उड़ानें रद्द हुईं, जिसमें 38 आगमन और 39 प्रस्थान वाली हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट (IGI)- राजधानी के IGI एयरपोर्ट पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा। कुल 134 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिनमें 75 प्रस्थान और 59 आगमन की उड़ानें शामिल थीं।
जयपुर एयरपोर्ट- यहां भी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द हुईं, जिसमें हैदराबाद, चेन्नई और दिल्ली जाने वाली उड़ानें शामिल थीं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों को अधिक परेशानी नहीं होने दी गई।
अन्य एयरपोर्ट
चेन्नई, मुंबई, असम के गुवाहाटी और गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में यात्री टर्मिनल में फंसे रहे और उड़ान के अपडेट का इंतजार करते दिखे।
पंचकूला साइंस फेस्टिवल में आएंगे CM सैनी
IGI एयरपोर्ट की नई एडवाइजरी
लगातार देरी और रद्द होने की वजह से दिल्ली IGI एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर चेक करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...