Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air Pollution: हिमाचल के इस शहर की आबोहवा खराब, AQI पहुंचा 300 के करीब

December 8, 2025

Air Pollution: हिमाचल के इस शहर की आबोहवा खराब, AQI पहुंचा 300 के करीब

हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में भी प्रदूषण का असर दिखने लगा है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की आबोहवा खराब हो गई है, जिसका वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 290 तक पहुंचा गया है। बद्दी का एक्यूआई का स्तर चिंता का विषय बन गया है।

बद्दी का AQI

जानकारी के अनुसार बद्दी में गत 3 दिसम्बर से आबोहवा खराब हुई है। बद्दी में एक्यूआई का स्तर 6 दिसम्बर को 233, 5 दिसम्बर को 242, 4 दिसम्बर को 224, 3 दिसम्बर को 223, 2 दिसम्बर को 185, 1 दिसम्बर को 189 और 30 नवम्बर को 183 रिकाॅर्ड किया गया था।

इन औद्योगिक क्षेत्र का AQI 100 से ऊपर

इसके अलावा राज्य के 3 औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब, कालाअंब और बरोटीवाला का एक्यूआई का स्तर 100 से भी ऊपर रिकार्ड किया गया है, जिसमें…

पांवटा साहिब– 173
कालाअंब– 134
बरोटीवाला– 108

इन शहरों की आबोहवा साफ

हिमाचल के 4 शहरों की आबोहवा साफ है, जिसमें शिमला, मनाली और शिमला सहित सुंदरनगर और औद्योगिक क्षेत्र परवाणू शामिल है। इन शहरों में AQI का स्तर 50 से कम दर्ज किया गया है। इन शहरों में दर्ज किया गया AQI…

मनाली– 36 AQI
शिमला– 45 AQI
सुंदरनगर– 43 AQI
परवाणू– 47 AQI

प्रदेश में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं

दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग ने कहा कि ऊंचें क्षेत्रों और चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू जिलों के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें