Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियां सफेद चादर में लिपटी

December 8, 2025

रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियां सफेद चादर में लिपटी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित अन्य ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई तो कोकसर, ग्रांफू सहित चंद्र घाटी में बर्फ के फाहे गिरे हैं। सूबे की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी होने से क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 14 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है, उसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है। वही मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर के भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी में देररात और सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 6.5, कल्पा 2.6, धर्मशाला 6.8, ऊना 5.4, नाहन 9.8, पालमपुर 7.0, सोलन 3.7, मनाली 6.7, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.1, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 5.7, कुफरी 6.4, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 3.7, भरमौर 7.8, रिकांगपिओ 3.5, बरठीं 4.8, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 4.1, देहरा गोपीपुर 6.0, ताबो -1.8 व बजौरा में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- Iran को मिला नया कमांडर इन चीफ, जानें किसके हाथ आई IRGC की कमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें