Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में एक इंडोसैंट बैंक के ATM से निकले फटे-पुराने नोट, बवाल

December 9, 2025

जालंधर में एक इंडोसैंट बैंक के ATM से निकले फटे-पुराने नोट, बवाल

जालंधर: वैस्ट हलके में 66 फुटी रोड स्थित इंडोसैंट बैंक के एटीएम से फटे नोटों को लेकर भारी हंगामा हुआ। हालांकि घटना के दौरान एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। व्यक्ति ने कहा कि उसने 10 हजार रु पए निकाले और उसमे में 500-500 के नोट फटे निकले। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उसने एटीएम से 4 हजार रु पए निकाले और उसके भी फटे व नकली नोट निकले। इस मामले को लेकर सिक्योरिटी गार्ड से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि वह नहीं जानते नोट असली हैं या नकली। सिक्योरिटी गार्ड ने कहा कि इस मामले को अधिकारी गुलशन से बात की गई और उन्होंने मशीन बंद करने के लिए कहा है।

इसके बाद उनका कहना है कि पीड़ितों के पैसों की जांच करने के बाद उनके पैसे लौटा दिए जाएंगे। पीड़ित राजवीर उस्मान गांव के रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान 2 से 3 अन्य लोग पैसे निकलवाने आए और उन्होंने भी नहीं बताया कि एटीएम से फटे और नकली नोट निकल रहे हैं। इस घटना को लेकर देर रात एटीएम के बाहर जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित ने कहा कि उसकी 10 हजार रु पए सैलरी है, ऐसे में उसकी महीने की सारी कमाई चली गई। पीड़ित ने कहा कि एटीएम से निकले कई नोट न सिर्फ फटे हुए थे, बल्किउनकी क्वालिटी और प्रिंट भी बेहद खराब था, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

पीड़ित उपभोक्ताओं के अनुसार, नोटों की बनावट सामान्य कागज जैसी महसूस हो रही थी। नोटों पर मौजूद सुरक्षा धागा, वॉटरमार्क और अन्य अहम सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट किए गए थे। कई नोट किनारों से फटे हुए थे, जो साफ तौर पर इनके असली न होने की ओर इशारा करता है। बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने बैंक के अधिकारियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच की जाए कि जिस व्यक्ति ने पैसे जमा किए हैं वह कहां से नकली और फटे नोट लेकर आया है।

ये भी पढ़ें- देशभर में रंगदारी कॉल्स से हड़कंप, ‘Lawrence Bishnoi gang’ के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों को मिली धमकी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें