Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बालौर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्विमिंग कोच नवनीत की मौत

December 9, 2025

बालौर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्विमिंग कोच नवनीत की मौत

बहादुरगढ़। बालौर बाईपास फ्लाईओवर पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से स्विमिंग कोच नवनीत की मौत हो गई। हादसा देर रात उस समय हुआ जब वह एचएल सिटी से वापस अपने घर दिल्ली लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नवनीत सड़क किनारे चल रहे थे तभी अचानक एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से तुरंत फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में पता चला है कि नवनीत दिल्ली शिक्षा विभाग में स्विमिंग कोच थे और बीते कई वर्षों से बहादुरगढ़ में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने आते थे। सोमवार रात अभ्यास समाप्त कर घर लौटते समय यह हादसा हुआ।

फ्लाईओवर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल वाहन चालाक और टक्कर के कारणों को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें