Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जानें पूरा मामला

December 9, 2025

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की बढ़ी मुश्किलें, 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा, जानें पूरा मामला

नेशनल डेस्कः फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। 30 करोड़ रुपये से ज्यादा के कथित धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को उदयपुर की एक लोकल कोर्ट ने इस कपल को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

बता दें कि विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 7 दिसंबर को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सोमवार देर रात एक पुलिस टीम उदयपुर लाई और मंगलवार दोपहर को ACJM कोर्ट में पेश किया गया।

विक्रम भट्ट और पत्नी 16 दिसंबर को कोर्ट में पेश होंगे

एक सरकारी वकील ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्हें भट्ट के मुंबई ऑफिस से बिल, डॉक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद करने के लिए समय चाहिए। इसी आधार पर कोर्ट ने सात दिन की पुलिस कस्टडी दी। कपल को 16 दिसंबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विक्रम भट्ट पत्नी श्वेतांबरी मुंबई में गिरफ्तार

आरोप है कि इंदिरा एंटरटेनमेंट से कुल ₹42,70,82,232 का भुगतान किया गया। चार फिल्मों का निर्माण ₹47 करोड़ में तय हुआ था। बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी को डिप्टी SP छगन राजपुरोहित के नेतृत्व वाली एक पुलिस टीम ने मुंबई में गिरफ्तार किया। टीम उदयपुर से आई थी और 7 दिसंबर को कपल को हिरासत में लिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें