Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL की छोटी नीलामी 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

December 9, 2025

IPL की छोटी नीलामी 350 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 1,355 खिलाड़ियों की सूची तैयार की थी। इस सूची को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। अंतिम सूची में 350 नाम शामिल हैं। इसमें 35 नए नाम शामिल हैं। बीसीसीआई ने जो नए नाम शामिल किए हैं, उनमें दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ¨डि कॉक का नाम प्रमुख है। डि कॉक का बेस प्राइस 1 करोड़ है। ¨क्वटन डि कॉक का नाम विकेटकीपर-बल्लेबाजों के तीसरे सैट में शामिल किया गया है।

डि कॉक का आईपीएल में लंबा अनुभव है। उनके लिए नीलामी में टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। नीलामी के लिए तैयार अंतिम सूची के विदेशी खिलाड़ियों में श्रीलंका के ट्रेवीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और दुनिथ वेल्लालगे शामिल हैं। अफगानिस्तान के अरब गुल, इंगलैंड के माइल्स हैमंड और डैन लेटिगन और दक्षिण अफ्रीका के ¨क्वटन डि कॉक, कॉनर एजथरहूजेन, जॉर्ज लिंडे और बायांडा माजोला को शामिल किया गया है।

वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सादेक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा, कनिष्क चौहान, आरोन जॉजर्, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर, माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल पराख, रोशन वाघसारे, यश दिचोलकर, अयाज खान, धुर्मलि मत्कर, नमन पुष्पक, परीक्षा वालसणकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान, सागर सोलंकी, इजाज सावरिया और अमन शेखावत के नाम जोड़े गए हैं। 2 करोड़ के बेस प्राइस में 40 खिलाड़ी हैं। इसमें रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर के रूप में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक नीलामी की शुरुआत कैप्ड खिलाड़ियों से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का किया ऐलान, जानिए क्या है इसकी असली वजह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें