चंडीगढ़: पंजाब में ठिठुरन अपने चरम पर है। राज्य में सर्दी अचानक तेज होने के बाद मौसम विभाग ने 8 जिलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में भी ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 0.2°C की और गिरावट दर्ज की गई, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।
सबसे ठंडा रहा आदमपुर
राज्य में सबसे कम तापमान आदमपुर में रिकॉर्ड हुआ, जहां पारा 2.8°C तक गिर गया। वहीं बठिंडा दिन के समय सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.3°C दर्ज किया गया। चंडीगढ़ प्रशासन ने ठंड बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले ही लोगों को सावधान रहने, गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलने में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालय के पास सक्रिय एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
इन जिलों में चलेगी कड़ाके की शीतलहर
फाजिल्का
मुक्तसर
बठिंडा
फरीदकोट
जालंधर
मोगा
मानसा
फिरोजपुर
इन इलाकों में ठंडी हवाएं तेज़ होंगी, जिससे सुबह-शाम तापमान और गिरने की उम्मीद है। बदलते मौसम में विशेषकर हाईवे पर वाहन चलाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। दिल्ली-अंबाला और अंबाला-अमृतसर हाईवे पर 12 दिसंबर तक मौसम साफ़ रहने की संभावना है, हालांकि 11 दिसंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
अधिकांश जिलों का तापमान 10°C से नीचे
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पटियाला को छोड़कर पंजाब के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
हिमाचल से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रूपनगर (रोपड़) का तापमान घटकर 3.6°C पर पहुंच गया है।
कुछ प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
अमृतसर: 6.1°C
लुधियाना: 9.2°C
पठानकोट: 5.6°C
बठिंडा: 5.8°C
गुरदासपुर: 3.8°C
शहीद भगत सिंह नगर: 6.9°C
फरीदकोट: 6.8°C
फिरोजपुर: 7.9°C
तेज़ हवाओं और गिरते तापमान ने पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड का एहसास बढ़ा दिया है।
पंजाब से ज्यादा प्रदूषित हवा चंडीगढ़ में
सुबह 6 बजे प्रदूषण स्तर में चंडीगढ़ पंजाब से आगे निकला। पंजाब का औसत AQI 89 दर्ज किया गया, लेकिन कुछ शहरों की हवा बेहद खराब स्थिति में रही—
ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel के ताज़ा रेट जारी, जानिए 10 दिसंबर को आपके शहर में क्या है कीमत
पंजाब के प्रमुख शहरों का AQI
जालंधर: 142
खन्ना: 142
लुधियाना: 107
मंडी गोबिंदगढ़: 207
पटियाला: 119
चंडीगढ़ के प्रमुख सेक्टरों का AQI
सेक्टर-22: 212
सेक्टर-53: 154
डेटा के अनुसार, चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता इस समय पंजाब के अधिकांश जिलों से ज्यादा प्रदूषित है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...