Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-उधमपुर मार्ग पर चलेगी स्पेशल Vande Bharat ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

December 10, 2025

यात्रियों को बड़ी राहत: दिल्ली-उधमपुर मार्ग पर चलेगी स्पेशल Vande Bharat ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

जम्मू डेस्क: हवाई सेवाओं के लगातार बाधित होने से परेशान यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए नई दिल्ली और शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन (उधमपुर) के बीच विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक सीमित अवधि के लिए कुल तीन फेरों में चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से उधमपुर – ट्रेन संख्या 02439
स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी और करीब आठ घंटे की यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे उधमपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन चार महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी- अंबाला कैंट, लुधियाना, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी। तेज रफ्तार और कम यात्रा समय इस ट्रेन को यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक बनाएगा।

ये भी पढ़े :

उधमपुर से नई दिल्ली – ट्रेन संख्या 02440
वापसी यात्रा के लिए यह विशेष सेवा शाम 3 बजे उधमपुर से प्रस्थान करेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी मार्ग में भी जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, लुधियाना और अंबाला कैंट पर ठहराव रहेगा, जिससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को समान सुविधा मिल सके।

20 कोचों का होगा विशेष रैक
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि उड़ानों के रद्द होने से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए थे और उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यह विशेष ट्रेन एक उपयोगी विकल्प साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस अस्थायी वंदे भारत सेवा में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, ताकि बढ़ती भीड़ को समायोजित किया जा सके।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय-सारणी और अन्य अपडेट्स भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें