Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Goa Night Club मामले में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड

December 11, 2025

Goa Night Club मामले में बड़ा एक्शन, लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड

नई दिल्ली। गोवा क्लब अग्निकांड मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया। गोवा पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। पासपोर्ट सस्पेंड होने के बाद वे अब थाईलैंड से आगे नहीं जा सकते। आग लगने के कुछ घंटे बाद ही वे गोवा से भाग गए थे।

आपको बतादें कि, गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की जान चली गई। इस मामले में दो भाई—सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा—मुख्य आरोपी हैं। दोनों घटना के बाद से ही भारत से बाहर हैं और थाईलैंड भाग गए। घटना के बाद देश छोड़ने के बावजूद दोनों भाइयों ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) की याचिका लगाई है। अभियोजन पक्ष ने जमानत का सख्त विरोध किया। लूथरा ब्रदर्स के वकीलों ने कहा कि आग लगने के समय दोनों क्लब में मौजूद नहीं थे। वकीलों का दावा है कि क्लब का संचालन उनके पार्टनर और ऑपरेशनल मैनेजर करते थे

कोर्ट ने पूछा—आरोपी कहाँ हैं
सुनवाई के दौरान जज ने वकीलों से पूछा कि उनके मुवक्किल अभी कहाँ हैं। वकीलों ने जवाब दिया—दोनों अभी थाईलैंड में हैं। लूथरा ब्रदर्स के वकीलों ने कोर्ट में कहा क्लब में आतिशबाजी और अनार जलाने की वजह से आग लगी। उनके मुवक्किल इस आग के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वे “बिजनेस टूर” पर थाईलैंड गए हुए थे। अब गिरफ्तारी का डर होने से भारत लौट नहीं पा रहे।

इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी
खबरों के मुताबिक इंटरपोल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। इस नोटिस की मदद से उनकी लोकेशन का पता लगाना और उन्हें भारत लाने (प्रत्‍यर्पण) की प्रक्रिया आसान होगी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें