
एंटरटेनमेंट डेस्क: कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 20 दिसंबर को अपने चौथे सीजन के साथ वापसी करने वाला है। यह शो एक लेवल ऊपर जाने वाला है क्योंकि कपिल GenZ बाबा और ताऊ जी से लेकर राजा और मंत्री जी तक कई नए अवतार में नजर आएंगे, जिसमें हर उम्र के लोगों के लिए डिजाइन किए गए कई किरदार शामिल हैं।
ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया सीजन स्टेज पर एक रोमांचक, सच में अप्रत्याशित मेहमानों की लाइनअप लेकर आ रहा है, जिसमें वर्ल्ड कप चैंपियन और ग्लोबल सुपरस्टार, Gen Z आइकन, भोजपुरी स्टार और बहुत कुछ शामिल हैं। इस कॉमेडी धमाके में उनके साथ उनका प्यारा परिवार भी शामिल होगा, जिसे दर्शक हर सीजन में देखने आते हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अन्य शामिल हैं। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह शो में कपिल शर्मा के “मस्तीवर्स” में शामिल होने वाले हैं।
View this post on Instagram
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है। नए सीजन और अपने कई अवतारों के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा कहते हैं कि हर बार लगता है कि अब तो सब कर लिया, नए सीजन में क्या करूंगा, लेकिन फिर आपका प्यार और आपकी उम्मीद मुझे कुछ नया करने का रास्ता दिखा देती है, इस बार भी आप ही की उम्मीदों ने मुझे बहुत से नए किरदार और साथ दिया।
Jahaan Kapil paaji ke avtars ho anek, wahaan mastiverse madness begins 🤩 pic.twitter.com/xVcPRsfVlO
— Netflix India (@NetflixIndia) December 10, 2025
कहां होगा रिलीज
ग्रेट इंडियन कपिल का यह नया सीजन 20 दिसंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाला है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने X पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि जनता की भारी मांग पर सीजन 4 आ रहा है #TheGreatIndianKapilShow #season4 सिर्फ NetflixIndiaपर।”
आपकी उम्मीद मुझे कुछ नया करने का रास्ता दिखाः कपिल शर्मा
नए सीजन और अपने कई अवतारों के बारे में बात करते हुए, कपिल शर्मा कहते हैं, “हर बार लगता है कि अब तो सब कर लिया, नए सीज़न में क्या करूंगा, लेकिन फिर आपका प्यार और आपकी उम्मीद मुझे कुछ नया करने का रास्ता दिखा देती है, इस बार भी आप ही की उम्मीदों ने मुझे बहुत से नए किरदार और साथ दिया।” हाय वो किरदार जो आपको हमेशा से पसंद आए हैं, उन्हें निभाने का रास्ता दिखाया है… तो आपके लिए कॉमेडी के वो सारे अवतार लेकर आ रहा हूं नेटफ्लिक्स पर, सीजन 4 में… जो होगा कॉमेडी के यूनिवर्स का मल्टीवर्स यानी मस्तीवर्स और आपकी उम्मीदें मुझे कुछ नया करने का रास्ता दिखाती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...