Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम का अलर्ट, इस दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

December 11, 2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बदलते मौसम का अलर्ट, इस दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल डेस्क: प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना जताई है। इस बीच, लाहौल-स्पीति जैसे माइनस तापमान वाले इलाकों में झीलें और झरने जम गए हैं। राज्य के 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज धूप खिली रही।

न्यूनतम तापमान के प्रमुख स्थान (डिग्री सेल्सियस)

शिमला– 9.0

सुंदरनगर– 2.7

भुंतर– 2.1

कल्पा– 1.0

धर्मशाला– 7.0

मनाली– 2.3

कुफरी– 6.2

ताबो– -4.6

कोहरे का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश के मैदानी एवं कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह व देर रात को घना कोहरा फैलने का खतरा है। इस अवधि में सड़क मार्गों और ट्रैवलिंग में सावधानी बरतनी आवश्यक होगी।

मौसम की भविष्यवाणी

13 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 14 दिसंबर को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी संभव है। 15 दिसंबर से मौसम फिर से साफ रहने की संभावना जताई गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें