Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने हेल्थ को लेकर कही ये बड़ी बात

December 12, 2025

बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने हेल्थ को लेकर कही ये बड़ी बात

इंटरनेशनल डेस्क: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) की चेयरपर्सन खालिदा जिया की तबीयत गुरुवार रात अचानक बहुत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी, उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा था और शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर बढ़ता जा रहा था। इन स्थितियों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने का फैसला किया।

चिकित्सा बोर्ड के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शहाबुद्दीन तलुकदार ने बताया कि 80 साल की खालिदा जिया को पहले नेजल कैनुला और BiPAP मशीन से सांस दिलाई जा रही थी, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। इसलिए उनके फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों को आराम देने के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया।

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh में बड़ा हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

खालिदा जिया पिछले कई दिनों से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। वे 23 नवंबर से वहीं इलाज करा रही हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर पहले उनके निजी डॉक्टर और BNP नेताओं की ओर से छोटे अपडेट दिए जाते थे, लेकिन पहली बार चिकित्सा बोर्ड ने उनकी तबीयत पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लंदन ले जाकर बेहतर इलाज दिलाने की सलाह दी थी। योजना के तहत शुक्रवार सुबह उन्हें एयर एंबुलेंस से लंदन रवाना होना था। यह एयर एंबुलेंस कतर के अमीर की ओर से उपलब्ध कराई गई थी लेकिन बीएनपी ने जानकारी दी कि एयर एंबुलेंस में तकनीकी समस्या आने के कारण उसकी ढाका पहुंचने में देरी हुई। इसके साथ ही डॉक्टरों ने कहा कि खालिदा जिया की अवस्था अभी लंबी हवाई यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है। इसी वजह से उनकी लंदन यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

BNP नेता और उनके निजी चिकित्सक डॉ. एजेडएम जाहिद हुसैन ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे का फैसला उनकी तबीयत पर निर्भर करेगा।

हरियाणा के सभी जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड,पश्चिमी विक्षोभ देने वाला है दस्तक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें