नई दिल्ली: शीतकालीन सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के NDA सांसदों ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री इन दिनों अलग-अलग राज्यों के NDA सांसदों के साथ बैठकें कर रहे हैं, और आज UP के सांसदों की बारी थी। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक बहुत सकारात्मक और उत्साह भरे माहौल में खत्म हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को सलाह दी कि वे तकनीक का ज़्यादा इस्तेमाल करें ताकि सरकार की योजनाओं और कामों की जानकारी जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बेहतर कम्युनिकेशन ज़रूरी है, और सांसदों को सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहना चाहिए ताकि लोगों को सही जानकारी मिले। मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “यह मजदूर आपके साथ खड़ा है, आप बस काम करिए।”
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी टिप्पणी की। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव आने पर सक्रिय होती है और वादे करती है, जबकि NDA सरकार पूरे साल लगातार काम करती है, लेकिन उसकी उपलब्धियों की वैसी पब्लिसिटी नहीं हो पाती, जितनी होनी चाहिए।
कम्युनिकेशन को बेहतर बनाना और यूपी में जनता के साथ NDA की भागीदारी को और मजबूत करना। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने NDA सांसदों के साथ डिनर किया था और कहा था कि उन्हें यह देखकर खुशी होती है कि NDA परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन आने वाले सालों में भी भारत की विकास यात्रा को तेज करेगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर जाएंगे। 15 से 16 दिसंबर तक वह जॉर्डन में रहेंगे, जहाँ किंग अब्दुल्ला II से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...