Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hema Malini ने धर्मेंद्र के अधूरे सपने का किया खुलासा, प्रेयर मीट में हुईं इमोशनल, कहा- यह काम अधूरा…

December 12, 2025

Hema Malini ने धर्मेंद्र के अधूरे सपने का किया खुलासा, प्रेयर मीट में हुईं इमोशनल, कहा- यह काम अधूरा…

एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को दिल्ली में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कई लोग शामिल हुए। बता दें कि प्रेयर मीट के दौरान हेमा मालिनी भावुक नजर आईं और उन्होंने धर्मेंद्र से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।

हेमा मालिनी ने कहा-धर्मेंद्र का एक सपना अधूरा रह गया…

हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र का एक सपना अधूरा रह गया। उन्होंने बताया कि समय के साथ धर्मेंद्र की एक और खूबसूरत प्रतिभा सामने आई, वह उर्दू शायरी में माहिर थे। हेमा ने कहा कि धर्मेंद्र हर स्थिति में अपने हिसाब से शेर सुनाते और अपनी बात व्यक्त करते थे। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र को किताब के रूप में अपनी शायरी प्रकाशित करने की सलाह दी थी, उन्होने कहा कि उनके फैंस इसे जरूर पसंद करेंगे। धर्मेंद्र इसे लेकर गंभीर थे और योजना बना रहे थे, लेकिन यह काम अधूरा रह गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर की बात

हेमा मालिनी ने अपनी शादी और धर्मेंद्र के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “जिस शख्स के साथ मैंने फिल्मों में प्यार निभाया, वही मेरे जीवनसाथी बन गए। हमारा प्यार बेहद सच्चा था और हम दोनों ने किसी भी मुश्किल का सामना साथ में किया।”

हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र के निधन से पूरी दुनिया दुखी है, लेकिन उनके लिए यह दर्द कभी न उबरने वाला है। उन्होंने धर्मेंद्र के विशाल व्यक्तित्व और सभी के साथ उनके सम्मानपूर्ण व्यवहार की भी याद दिलाई।

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे 8 दिसंबर को 90 वर्ष के होने वाले थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें