
नेशनल डेस्कः शनिवार सुबह इलाके में घने कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के ग्रेटर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियों के टकरा गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बंबावद बादलपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। घने कोहरे की वजह से ड्राइवर आगे का रास्ता नहीं देख पाए, जिससे यह हादसा हुआ। एक घायल ड्राइवर ने बताया कि कोहरे की वजह से उसकी गाड़ी आगे वाली गाड़ी से टकरा गई, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच हाईवे से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाया और ट्रैफिक बहाल किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिसके चलते वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी है।

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, हवा की कम गति के कारण कोहरा बना रहेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...