रांची: झारखंड में रांची हवाई अड्डे पर उतरते समय इंडिगो के एक विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे तब हुई, जब भुवनेश्वर से रांची आया विमान हवाई ड्डे पर उतर रहा था। विमान में करीब 70 यात्री सवार थे। रांची हवाई अड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। यात्रियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, वे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। क्योंकि तकनीकी रूप से उसे उड़ान भरने के लिए अयोग्य पाया गया था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...