IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और रोमांचक टी20 लीग मानी जाती है। इस मंच से कई युवा खिलाड़ियों को पहचान मिली है और कई क्रिकेटर्स ने यहां से अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अब फैंस की नजरें आईपीएल 2026 सीजन पर टिकी हैं, जिसकी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को सौंप दी है। इसके बाद अब अगला बड़ा पड़ाव मिनी ऑक्शन का है।
मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को किया जाएगा आयोजित
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस बार यह नीलामी संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी शहर में होगी। यह ऑक्शन एक ही दिन में पूरा किया जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से होगी। चूंकि यह मिनी ऑक्शन है, इसलिए इस दौरान टीमों को राइट टू मैच (RTM) कार्ड का विकल्प नहीं मिलेगा।
इस मिनी ऑक्शन के लिए कुल 359 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, सभी टीमों को मिलाकर अधिकतम 77 खिलाड़ियों की ही खरीदारी हो सकेगी। इन 77 खिलाड़ियों में 31 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 40 खिलाड़ियों ने 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई जैसे चर्चित नाम भी शामिल हैं।
ऑक्शन के लिए केकेआर के पास है सबसे ज्यादा रकम
आईपीएल नियमों के अनुसार, कोई भी टीम अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है, जबकि न्यूनतम 18 खिलाड़ियों का होना जरूरी है। इसके अलावा, हर टीम अधिकतम 8 विदेशी खिलाड़ियों को स्क्वाड में रख सकती है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में एक समय पर केवल 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं।
अगर टीमों की ऑक्शन पर्स की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास इस बार सबसे ज्यादा रकम उपलब्ध है। केकेआर के पास 64.30 करोड़ रुपये बचे हुए हैं। वहीं, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 43.40 करोड़ रुपये हैं। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के पास सबसे कम राशि है, जो करीब 2.75 करोड़ रुपये है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...